फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Goods worth lakhs stolen by breaking the lock of the room

चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत 16 लाख का माल उड़ाया

Wed, 15 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen by breaking the lock of the room
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम खुर्द खेड़ा में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान में कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवर व नकदी चोरी कर ली। तीन बक्से उठा ले गए। पीड़ित ने तीन लाख रुपये व करीब 13 लाख की कीमत के जेवर ले जाने की तहरीर दी है। जिसमें बेटी की शादी के लिए बनवाए गए जेवर भी शामिल है।
विज्ञापन

गांव निवासी इंद्रपाल ने बताया कि घर के सभी लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। सोमवार की रात चोरों ने पांच बक्सों में से दो के ताले तोड़कर जेवर व नकदी चोरी कर ली। तीन बक्सों के ताले न टूटने पर खेतों में ले जाकर ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी और जेवरात ले गए। सुबह ग्रामीणों को खेत में खाली बक्से पड़े दिखाई दिए। इंद्रपाल सिंह ने बताया के गहने बेटी गोल्डी की शादी के लिए बनवाए थे। तिलक 16 जनवरी को जाना था उसी की तैयारी चल रही थी। शादी 18 फरवरी को गुलगंज मध्यप्रदेश में होनी थी।
विज्ञापन

इंद्रपाल के अनुसार चोर सोने के बृजबाला, दो सोने के हार, कान के टाप्स, दो सोने अंगूठी (महिला), एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की जंजीर, चांदी की तीन जोड़ी पायल, दो सोने की अंगूठी (पुरुष) ले गए हैं। थाना प्रभारी सूरज सिंह राजपूत ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौका मुआयना किया गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घरों से 10 लाख का सामान चोरी
चिचारा गांव में एक ही रात में हुई घटनाएं
खन्ना (महोबा)। थाना क्षेत्र के चिचारा गांव निवासी अरविंद यादव के मकान में चोर छत पर चढ़कर नीचे उतरे। कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 60 हजार रुपये व सोने का हार, पांच सोने की अंगूठी, तीन सोने की जंजीर, झुमकी व चांदी के लगभग पांच लाख का समान ले गए। उसी रात चोरों ने गांव निवासी रामपाल वर्मा के घर को निशाना बनाते हुए बाहर की कुंडी काटकर अंदर घुस गए। चंोरों ने दूसरे कमरे में सो रही मां राधारानी के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। कमरे में रखे 32 हजार रुपये ,सोने के ब्रजबाला, अंगूठी ,बेसर ,जंजीर लगभग चार लाख का समान ले गए ।एक ही रात में दो घरों से करीब 10 लाख का चोरो ने नकदी व जेवरात पार कर दिया। खन्ना थाना प्रभारी राधेश्याम वर्मा कहना की तहरीर मिली जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed