फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Girl dies after falling in a well while playing

खेलते समय कुएं में गिरने से बालिका की मौत

Wed, 02 Oct 2019 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after falling in a well while playing
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : MAHOBA
महोबा। कस्बा जैतपुर के मोहल्ला ड्योढ़ीपुरा में खेत में बने मकान के बाहर खेल रही आठ वर्षीय छात्रा की कुंए में गिरने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने कुएं में कूदकर बालिका को बाहर निकाला लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मोहल्ला ड्योढ़ीपुरा निवासी अंजली (08) पुत्री प्रमोद कुमार परिषदीय विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा थी। प्रमोद कुमार खेत में ही मकान बनाकर कृषि कार्य करता है। बुधवार को परिजन बारिश से बर्बाद हुई फसल उखाड़कर एक स्थान पर रख रहे थे जबकि अंजली छोटे बच्चों के साथ मकान के बाहर खेल रही थी। तभी खेलते-खेलते बच्चे 50 मीटर की दूरी पर बने कुएं के पास पहुंच गए है। पैर फिसलने से अंजली कुएं में गिर गई। जब परिजनों ने अंजली को गायब देखा तो उन्होंने तलाश की। बच्चों ने बताया कि अंजली कुएं में फिसल गई है।
विज्ञापन

बालिका के दादा मूलचंद व पिता ने कुएं में कूदकर अंजली को बाहर निकाला। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के दादा ने बताया कि घर के सामने खेत के पास एक कुआं है। लगातार बारिश होने से उसमें करीब 15 फीट पानी आ गया। जिसमें डूबने से बच्ची की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed