फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ghosi's people silenced Rajbhar

Mahoba News: घोसी की जनता ने राजभर का मुंह बंद कराया ः स्वामी प्रसाद

Mon, 11 Sep 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 11 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ghosi's people silenced Rajbhar
महोबा। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रचार में जाने से पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को महोबा पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि ओमप्रकाश राजभर बड़बोले नेता हैं। उनके चलते घोसी की जनता ने बीजेपी को करारा जवाब देकर ओपी राजभर का मुंह बंद कर दिया है। भाजपा सरकारी संस्थाओं को बेचकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही हैं और देश लगातार पीछे जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई में नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जी-20 समिट से देश को कोई फायदा नहीं होना है। यूपी में भी इसी तरीके से कई समिट किए गए, जिसका फायदा उत्तर प्रदेश को नहीं हुआ। जी-20 भी वही ढाक के तीन पात हैं, इसका भी कोई फायदा नहीं होना है। घोसी विधानसभा में सपा की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि जीत समाजवादी पार्टी की भी है और इंडिया गठबंधन की भी है। घोसी की जनता ने सबक सिखाने के लिए अपनी ताकत का अहसास करा दिया है।
विज्ञापन

कहा कि सत्ता के दुरुपयोग के बाद भी लंबे अंतराल से सपा और इंडिया की जीत हुई है। इंडिया और भारत नाम के विवाद पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में पढ़े-लिखे लोग देश का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं। इंडिया, भारत दोनों हमारे देश के नाम है। जो इंडिया नाम हटाने की मांग कर रहे हैं, उन्हें भारत से ही प्रेम नहीं है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, वंशगोपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed