{"_id":"c219abb36695ac0492329db1ea8c8bc7","slug":"getting-water-dispenser-struggle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकालने की हो रही जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकालने की हो रही जद्दोजहद
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बढ़ते सूखे के हालात से तालाबों और पोखरों का पानी
विज्ञापन
खत्म हो गया है। पानी की तलाश में बुंदेली समाज पहाड़ का सीना चीर कर पानी
निकालने की मुहिम तेज कर दी गई है। तलैया खुदाई में बुंदेली समाज के अलावा
हर रोज मार्निंग वाक पर जाने वाले युवा श्रमदान कर खोदाई में सहयोग कर रहे
है।
सूखे के चलते कुओं का जलस्तर काफी नीचे खिसक गया है जिससे तालाबों और बांधों ने जवाब दे दिया है। जिससे जिले में पानी का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पानी न होने से लोगों को दैनिक कार्य के साथ ही जानवरों को पानी न मिलने से मर रहे है। गोखारगिरि पहाड़ी के सिद्ध बाबा मंदिर के पास बनी तलैया के भी पूरी तरह सूख जाने से पशु दिनभर तालाब के आस-पास भटकते रहते है। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार और अध्यक्ष हाजी पावेज अहमद उर्फ मुट्टन चच्चा ने सिद्ध बाबा तलैया में पानी निकालने का बेड़ा उठाया है। पहले दिन समाज के लोगों ने खुदाई शुरू कर दी है। सामाजिक कार्य को देखते हुए मार्निंग वाक पर जाने वाले लोग भी नेक काम में सहयोग कर रहे है। जिससे अब तक 55 फीट लंबी और सात फिट गहरी तलैया खोदी जा चुकी है। इस मौके पर सिद्धगोपाल सेन, रामेश्वर अनुरागी, डा. अनिल पुरवार, संतोष जैन, ग्यासी लाल, एलसी अनुरागी, कोवेंद्र, गोरेलाल शामिल हैं।