फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   gas cylinder

पीएम ने दिया मुफ्त सिलेंडर, पड़ोसी से सीखूंगी खाना बनाना

Wed, 11 Aug 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
gas cylinder
महोबा। उज्ज्वला 2.0 के शुभारंभ पर मुफ्त गैस सिलिंडर का लाभ मिलने से लाभार्थी खुश हैं। लाभार्थियों का कहना है कि लकड़ियां बरसात में भीग जाने पर कई घंटे तक खाना बनाने में बीत जाता था, अब धुएं से मुक्ति मिल जाएगी। गैस में खाना कैसे बनाएंगे। इसको लेकर महिलाओं का कहना है कि सुरक्षित तरीके से गैस सिलिंडर के रख रखाव उपयोग के लिए अपनी पड़ोसन का सहारा लेकर सीखूंगी। जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। गैस सिलिंडर मिलने से उन्हें धुएं से मुक्ति के साथ कम समय में ही उनका खाना तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

भटीपुरा निवासी ममता कहतीं हैं योजना का लाभ देने के लिए पीएम और सीएम का धन्यवाद करती हूं। अभी तक लकड़ियों से धुएं में खाना बनाते थे जिससे परेशानी होती थी। अब धुएं से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

फतेहपुर बजरिया निवासी मंजू देेवी का कहना है कि रेग्युलेटर और किताब मिल गई है। अभी तक लकड़ी से खाना बनाते थे। गैस में पहली बार खाना बनाऊंगी इसको लेकर मैं सुरक्षित तरीके से इसके रख रखाव को लेकर पड़ोसन से जानकारी ली हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस लाभार्थियों को किया सम्मानित
जिले के 10 महिला लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इनके मंच तक पहुंचने के लिए पास भी जारी किए गए थे। जिसमें भटीपुरा निवासी ममता, बजरिया निवासी मंजू, भीतरकोट निवासी देवकली, दमौरा निवासी मोनू, छिकहरा निवासी सीमा कुमारी, इंदिरा नगर कबरई निवासी जैतुन, शास्त्री नगर कबरई आशा, गुढ़ा निवासी हीरामनी, खन्ना निवासी सुमन, मदारपुर निवासी रजिया बेगम आदि को योजना केे दूसरे चरण में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed