फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fraudulently withdrawn from the account of two farmers compost

धोखाधड़ी कर दो किसानों के खाते से निकाली खाद

Fri, 14 Oct 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 14 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Fraudulently withdrawn from the account of two farmers compost
- फोटो : अमर उजाला
विकासखंड कबरई की साधन सहकारी समिति चिचारा के सचिव ने दो किसानों के खाते से 45 बोरी डीएपी और यूरिया खाद धोखाधड़ी करके निकाल ली। जिससे अब किसानों को समिति से खाद नहीं मिल रही है। खाद न मिलने से किसान रबी की फसल की जुताई-बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों की तहरीर
विज्ञापन


पर तहसीलदार महोबा ने एसएचओ खन्ना को जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम चिचारा निवासी राजेंद्र सिंह और रामकिशोर साधन सहकारी समिति चिचारा के खाता धारक हैं। दोनों किसान हर साल अपने खाते से खाद बीज लेते हैं। शनिवार को दोनों किसान खेतों की जुताई बुवाई
विज्ञापन


करने के लिए सहकारी समिति में खाद लेने पहुंचे। जहां पर सचिव ने दोनों किसानों को यह कहकर भगा दिया कि तुमने अपने खाते से 45 बोरी खाद ले ली है। जिससे दोनों किसान बैरंग वापस लौट आए। किसान राजेंद्र सिंह और रामकिशोर ने तहसीलदार महोबा को दिए शिकायती पत्र में बताया कि राजेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


के खाते से 20 बोरी और रामकिशोर के खाते से 25 बोरी सचिव ने अन्य ग्रामीणों ने साठ गांठ करके निकाल ली है। जबकि दोनों किसानों के खाद लेने के बावत कहीं पर हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी भी नहीं है। इस पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने एसएचओ खन्ना को मामले की जांच कर सचिव मन्नी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed