फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four vehicle batteries were stolen; police have arrested the suspect.

Mahoba News: वाहनों की चार बैटरियां चोरी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Fri, 02 Jan 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 02 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four vehicle batteries were stolen; police have arrested the suspect.
महोबा। थाना अजनर के बुधवारा गांव में देर रात चोरों ने एक गैराज को निशाना बनाया। चोरों ने एक बोलेरो गाड़ी, दो ट्रैक्टर और गेहूं काटने वाली मशीन से चार बैटरियां चोरी कर लीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बैटरियां बरामद कीं।
विज्ञापन

बुधवारा निवासी सुरेंद्र कुमार ने थाना अनजर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात में जब वह रेलवे स्टेशन जाने के लिए अपने गैराज में खड़ी बोलेरो स्टार्ट कर रहा था। तो कार स्टार्ट नहीं हुई। बोनट खोलकर देखने पर बैटरी गायब मिली। इसके बाद उसने दोनों ट्रैक्टरों व गेहूं काटने वाली मशीन की जांच की तो उनकी बैटरियां भी गायब थीं। पीड़ित ने गांव में बैटरियों की तलाश की तो गैराज के पास वाले रास्ते में उसे बैटरियों के तेजाब गिरने के निशान दिखाई दिए। इन निशानों का पीछा करते हुए शिव मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर पहुंचे, जहां तेजाब की अधिक मात्रा दिखाई दी। इसी स्थान पर अक्सर चंद्रप्रकाश राजपूत अपनी बोलेरो खड़ी करता है। इस पर तत्काल उन्होंने डायल-112 पर कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर चंद्रप्रकाश राजपूत को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बैटरी चोरी करना स्वीकार किया और उसकी बोलेरो से चोरी हुईं बैटरियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बोलेरो भी जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed