फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four people of the same family turned out to be suffering from dengue

Mahoba News: एक ही परिवार के चार लोग डेंगू पीड़ित निकले

Fri, 25 Oct 2024 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 25 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four people of the same family turned out to be suffering from dengue
महोबा। जिले में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। शहर में एक ही परिवार के चार लोग रेपिड टेस्ट के बाद एलाइजा टेस्ट में भी संक्रमित पाए गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने घरों के आसपास बेहतर साफ-सफाई रखने की सलाह दी है। उधर, वार्डवासियों का कहना है कि संक्रमित मरीज मिलने के बाद वार्ड में सफाई तो कराई गई लेकिन न तो फॉगिंग हुई और न ही दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि अब तक 35 लोग रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। एलाइजा टेस्ट में कुल 15 मरीज डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। इसमें से चार मरीज भर्ती है। सभी का इलाज उनकी निगरानी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के छिपयानापुरा में एक ही परिवार के चार लोगों के डेंगू पॉजिटिव मिलने से मोहल्ले में खलबली मची है। डेंगू से ग्रसित होने वालों में गौरव सोनी की पत्नी दीपशिखा, भाई राज, अमन और भाभी मधु शामिल हैं। इनका इलाज चल रहा है। पीड़ितों ने बताया कि उनके वार्ड में गंदगी का अंबार है। कभी-कभार ही साफ-सफाई होती है।

फॉगिंग और दवा का छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा है। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार का कहना है कि शहर के वार्डों में रोस्टर से हिसाब से नियमित फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed