फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four million property fire ashes

आग से चार लाख की संपत्ति राख

Fri, 24 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 24 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four million property fire ashes
 थाना क्षेत्र के ग्राम मवई खुर्द में अज्ञात दबंगाें ने एक ग्रामीण के घर की कुंडी बंद कर आग लगाकर फरार हो गए, आग से ग्रामीण की चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणाें ने दो-तीन घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित गृहस्वामी ने अज्ञात दबंगाें के विरुद्ध थाना खन्ना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम मवई खुर्द निवासी रामअवतार सेवक पुत्र रजुवा गुरुवार की रात परिजनों के साथ घर की छत पर सो रहा था। देर रात अज्ञात दबंगाें ने उसके घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर घर में आग लगा दी। लपटों के उठते ही नींद खुलने पर गृहस्वामी के होश उड़ गए। गृहस्वामी के चिल्लाने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण जाग गए और एकजुट आग बुझाने में जुट गए। परिजनों को घर से बाहर निकालने का प्रयास करते रहे, बाद में ग्रामीणों ने बाहर की कुंडी खोल परिवार के लोगों को सकुशल बाहर निकाला तकरीबन तीन घंटा मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक  80 हजार रुपये नगद, 50 हजार रुपये का बेटी की शादी का सामान, दो लाख रुपये के जेवरात, चार मोबाइल, 50 किलोग्राम अरहर की दाल, एक क्विंटल अलसी, दो क्विंटल चना, एक क्विंटल चीनी, शादी के कपड़े सहित चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि उसकी बेटी प्रेमवती की 30 अप्रैल को शादी थी। जिसके लिए जेवरात और दहेज का सामान रखा हुआ था। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की तहरीर थाना खन्ना में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed