फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four including cleaner died due to heat wave and fever

Mahoba News: लू और बुखार से क्लीनर समेत चार की मौत

Wed, 19 Jun 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 19 Jun 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four including cleaner died due to heat wave and fever
महोबा। बुधवार को लू और बुखार की चपेट में आने से क्लीनर समेत चार लोगों की और मौत हो गई। वहीं, 10 से अधिक मरीजों की हालत नाजुक होने पर वार्डों में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। उधर, जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, पेटदर्द व संक्रामक बीमारियों के मरीजों की भीड़ है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के बिहारी गांव निवासी मुन्नीलाल (54) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रहकर ईंट-भट्ठा में काम करता था। मंगलवार को घर वापस लौटने पर उसे लू लग गई। तब परिजन उसे जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद कानपुर नगर के गोधनखेड़ा गांव निवासी क्लीनर राजबहादुर रजावत (55) पिकअप से माल लेकर महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में कस्बा कबरई के पास उसे लू लग गई। चालक अनवर उसे जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा खरेला निवासी बाबूलाल (65) को पांच दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसी तरह सीमा से सटे पठा निवासी प्रेमा (63) को बुखार होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed