फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Four accused in robbery case arrested in encounter; two shot in the leg.

Mahoba News: मुठभेड़ में लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Wed, 24 Jun 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Four accused in robbery case arrested in encounter; two shot in the leg.
फोटो 24 एमएएचपी 14 परिचय-मुठभेड में पैर में गोली लगने से घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल ले जाती
महोबा/श्रीनगर। थाना श्रीनगर क्षेत्र में मंगलवार की शाम बरा नर्सरी के पास दिनदहाड़े देसी शराब ठेका के मुनीम से लूट की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा किया है। बुधवार की भोर मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दो आरोपियों के पैर में गोली लगने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना में शराब ठेका के सेल्समैन का बेटा ही मुख्य आरोपी निकला।
विज्ञापन


शहर के गांधीनगर निवासी सुभाषचंद्र सैनी की पत्नी अंजलि के नाम बरा गांव में देसी शराब का ठेका है। ठेके पर कोतवाली चरखारी के रिवई गांव निवासी शैलेंद्र सिंह मुनीम है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे मुनीम शराब बिक्री का 57,700 रुपये से भरा बैग लेकर बाइक से महोबा आ रहे थे। बरा नर्सरी के पास चार लोगों ने मारपीट कर नकदी लूट ली थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए थाना श्रीनगर, एसओजी व सर्विलांस पुलिस की टीमों का गठन किया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने चंडीखुड़ा-सिजहरी मार्ग पर स्थित निर्माणाधीन पुल के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में प्रदीप यादव निवासी मिरतला व गोलू कुमार निवासी मोहम्मदाबाद हाल निवासी रोहिणी नई दिल्ली के पैर में गोली लगी जबकि दो अन्य आरोपी विकास राजपूत निवासी बरा और आयुष नौपाने निवासी नेपाल, हाल निवासी रोहिणी नई दिल्ली को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी। बताया कि वह लूट की धनराशि का बंटवारा करने के लिए एकत्र हुए थे। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटी गई 55 हजार 200 रुपये की धनराशि, शराब ठेके के हिसाब-किताब संबंधी दस्तावेज, चार कारतूस व घटना में प्रयुक्त बुलेट बरामद की गई है। घटना में मुख्य आरोपी शराब ठेका के सेल्समैन ओमप्रकाश का बेटा विकास राजपूत था। जिसने घटना को अंजाम देने का षड्यंत्र रचा था।

फोटो 24 एमएएचपी 14 परिचय-मुठभेड में पैर में गोली लगने से घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल ले जाती

फोटो 24 एमएएचपी 14 परिचय-मुठभेड में पैर में गोली लगने से घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल ले जाती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed