फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   former,mandi,mahoba news,jaam

खरीद न होने पर किसानों ने लगाया जाम, मंडी सचिव किसानों को समझा-बुझाकर कराया शांत

Wed, 20 Jan 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
former,mandi,mahoba news,jaam
नवीन गल्ला मंडी के बाहर जाम लगाकर हंगामा करते किसान - फोटो : MAHOBA
महोबा। नवीन गल्ला मंडी में उपज न खरीदने पर किसान भड़क गए। आक्रोशित किसानों ने मंडी के बाहर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया और मंडी प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगा हंगामा किया। सूचना पर मंडी सचिव व कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए खरीद शुरू कराई। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

जिले के कई गांव से किसान अपनी उपज बेचने के लिए नवीन गल्ला मंडी में आते हैं। सुबह सात बजे से ही माल बेचने के लिए किसान मंडी पहुंच गए पर दोपहर 12 बजे तक किसानों का माल नहीं खरीदा गया। इससे उनका धैर्य जवाब दे गया। माल बेचने आए 50 से अधिक किसानों ने मंडी के बाहर चरखारी बाईपास मार्ग में जाम लगा दिया और नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक हंगामा चला।
विज्ञापन

किसान रामप्रकाश, भूरा, प्रमोद, मुन्ना, राजकुंवर आदि ने व्यापारियों व मंडी समिति पर मनमानी का आरोप लगाया। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मंडी सचिव गौरव सिंह ने किसानों को खरीद शुरू कराने का भरोसा दिया। तब जाकर जाम खुला। इसके बाद किसानों का माल खरीदा गया। जिससे वह परेशान रहे। उधर, मंडी सचिव का कहना है कि बैठक के चलते कुछ देर के लिए खरीद नहीं हो सकी। इसके बाद खरीद का काम शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed