{"_id":"61db3adb7c3ccd489d5f6550","slug":"firing-on-mahoba-congress-yuva-morcha-district-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : कांग्रेस युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पर फायरिंग, साथी घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : कांग्रेस युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पर फायरिंग, साथी घायल, पड़ताल में जुटी पुलिस
Mon, 10 Jan 2022 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:13 AM IST
सार
घायल की हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंच गई और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
घायल नेता...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दबंगों ने कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पर फायरिंग कर दी जिसमें बचाव करने के दौरान कांग्रेस नेता का गोली लगने से घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंच गई और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के लवकुश तिराहे के पास का है। कांग्रेस युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव अपने कुछ साथियों के साथ लवकुश नगर तिराहे के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति अपने वाहन से निकला और रास्ते में खड़े चार पहिया वाहन को हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
लेकिन अचानक आरोपी फिर अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और कई राउंड फायरिंग कर दी। इसी दौरान कांग्रेसी नेता छत्रपाल यादव का रिश्तेदार चंद्रपाल यादव अचानक सामने आ गया जिससे गोली उसे जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर सभी दबंग आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
यल को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल के लिये रेफर कर दिया। कई राउंड फायरिंग में कांग्रेसी नेता बाल-बाल बच गया जबकि उसका उसका रिस्तेदार घायल है। इस घटना में घायल की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शहर कोतवाल बलराम सिंह का कहना कि मामले की जांच जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।