फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fire in warehouse due to short circuit, loss of lakhs

Mahoba News: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग, लाखों का नुकसान

Fri, 10 Mar 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fire in warehouse due to short circuit, loss of lakhs
पनवाड़ी (महोबा)। बुडेरा रोड स्थित किराना दुकान के गोदाम में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। लगी आग ने जमकर कहर बरपाया। आग बुझाने व सामान निकालने के दौरान बैटरी फटने से तीन लोग झुलस गए। एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। अग्निशमन दस्ते की तीन गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बुडेरा रोड निवासी मुन्नीलाल अग्रवाल का तीन मंजिला मकान है। उसी में किराने की दुकान और गोदाम है। सुबह मुन्नीलाल और उसका पुत्र ऋषिराज मंदिर चले गए। इसी दौरान मकान से आग की लपटें व धुएं का गुबार उठने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह घर के अंदर मौजूद परिजनों को बाहर निकाला गया। आग के दौरान इन्वर्टर की बैटरी फटने से अतुल सिंह, मनोज व सुशील झुलस गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। मनोज की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन


एक दमकल गाड़ी आग पर काबू नहीं पा सकी। तब दो और गाड़ियां मंगाई गईं। दमकलकर्मियों ने गोदाम के पीछे की दीवार तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में रखा रिफाइंड 200 गत्ता, शक्कर 100 बोरा, तेल सहित कीमती सामान जलकर राख हो गया। मुन्नीलाल ने बताया कि 30 लाख का सामान व 20 लाख कीमत के उपकरण जल गए हैं। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेश तिवारी ने बताया कि आग से नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed