फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fire, half a million assets ashes

आग से, डेढ़ लाख की संपत्ति राख

Sat, 09 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा। Updated Sat, 09 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fire, half a million assets ashes
थाना क्षेत्र के ग्राम उरवारा में शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग से डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणाें ने दो घंटा मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर एसडीएम को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन

ग्राम उरवारा निवासी हरी सिंह शुक्रवार की रात अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने पड़ोस में ही परिवार सहित चला गया था। तभी अचानक शार्ट सर्किट से उसके मकान में आग लग गई। मकान से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणाें ने इसकी सूचना गृहस्वामी को दी। आनन फानन में पहुंचा गृहस्वामी ग्रामीणाें के साथ हैंडपंप और कुआें से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गया। इसी बीच ग्रामीणाें ने गांव के तालाब में पंपिंग सेट चला दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणाें ने दो घंटा मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा ढाई तोला सोने के जेवरात, 250 ग्राम चांदी, सोफा, कूलर, टीवी, फ्रिज सहित डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल बदलू प्रसाद ने घटनास्थल का मुआयना कर रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed