{"_id":"1823af5c9143b7f89503168890470993","slug":"fire-gutted-the-two-gumtian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आग से दो गुमटियां जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो गुमटियां जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला शेखनपुरा में दो गुमटियों में आग लग जाने से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। गुमटी दुकानदारों ने पड़ोसियों पर आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर थाना श्रीनगर के ग्राम उरवरा में संपत्ति के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता की पहले जमकर पिटाई के बाद मकान में आग लगा दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
शहर के मोहल्ला शेखपुरा निवासी लक्ष्मीचंद्र गुमटी में किराने की दुकान रखे हुआ था, वहीं बगल में बब्बू बाल कटिंग करता था। रात्रि में अचानक गुमटियाें में आग लग जाने से दो गुमटियां जलकर राख हो गई। दुकानों में रखे काजू, किसमिस, साबुन व खाद्यान्न सामग्री जलकर राख हो गई। वहीं दोनाें गुमटियां जल जलने से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदारों ने दुकान में रंजिशन आग लगाए जाने की तहरीर कोतवाली में दी है। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम उरवारा में हरिशंकर अपने पिता बसन्ना यादव से जमीन के बंटवारे के लिए जिद कर रहा था। पिता ने जमीन का बंटवारा करने से मना कर दिया, जिस पर बेटे हरिशंकर ने पिता बसन्ना (55) की लाठी डंडों से पिटाई कर अधमरा कर दिया, बाद में मकान में आग लगा दी। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।