{"_id":"6ab4189280502d95960efe58","slug":"fir-against-two-brothers-for-shooting-a-youth-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129054-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: युवक को गोली मारने में दो सगे भाइयों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: युवक को गोली मारने में दो सगे भाइयों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
महोबा। कस्बा बेलाताल में नहाने के दौरान पानी के छींटे पड़ने पर हुए विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
कोतवाली कुलपहाड़ के कैथोरा गांव निवासी नीरज राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह वह बेलासागर तालाब में नहाने में गया था। नहाने के दौरान पास में खड़े खलक पर पानी के छींटे पड़ गए। इस पर वह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई रामकुमार को भी बुला लिया। विवाद बढ़ने पर खलक ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके गोली उसके दाएं हाथ में लगी और वह गिर गया। तब आरोपी भाग गए।
घायल को सीएचसी जैतपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर, कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर खलक व रामकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।