फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fighting and firing between two parties due to enmity, five people including a woman injured

Mahoba News: रंजिश में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग, महिला समेत पांच घायल

Sat, 29 Nov 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 29 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fighting and firing between two parties due to enmity, five people including a woman injured
फोटो 28 एमएएचपी 14 परिचय-गोली लगने से घायल राम उर्फ देवेश द्विवेदी। संवाद
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के महेवा गांव में चार दिन पहले कुआं पूजन के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद ने शुक्रवार को बड़ा रूप ले लिया। शुक्रवार को दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व गोली चलने से महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। एक युवक के पेट में गोली लगकर निकल गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महेवा गांव निवासी ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने 24 नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग उसके दरवाजे पर बैठकर शराब पी रहे थे। मना करने पर दबंगों ने उसके बेटे यश और पड़ोसी बब्बू सिंह को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा था। इस मामले में पुलिस ने अमित यादव, सुफल यादव, जीतू व छोटे यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे यश द्विवेदी कबरई जा रहा था। तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि जब परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर हमला किया गया। लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी के साथ फायरिंग भी की गई। इससे एक पक्ष से राम उर्फ देवेश द्विवेदी (47), ज्ञानेंद्र द्विवेदी (40), बब्बू सिंह (37), बालेंद्र सिंह (32) और दूसरे पक्ष की महिला रामदेवी (35) घायल हो गए। देवेश द्विवेदी ने बताया कि गोली उसके पेट में लगते हुए निकल गई। सभी घायलों को सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि दो पक्षों में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

पुलिस कार्रवाई करती तो न होती घटना
कबरई। चार दिन पहले विवाद के बाद चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। देवेश द्विवेदी का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। एक भी आरोपी को न पकड़े जाने से दोबारा घटना हुई। उधर, थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपियों के फरार होने पर मामले में शामिल उदयभान का चालान किया गया था। शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना की अभी तहरीरें नहीं मिली हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 28 एमएएचपी 14 परिचय-गोली लगने से घायल राम उर्फ देवेश द्विवेदी। संवाद

फोटो 28 एमएएचपी 14 परिचय-गोली लगने से घायल राम उर्फ देवेश द्विवेदी। संवाद

फोटो 28 एमएएचपी 14 परिचय-गोली लगने से घायल राम उर्फ देवेश द्विवेदी। संवाद

फोटो 28 एमएएचपी 14 परिचय-गोली लगने से घायल राम उर्फ देवेश द्विवेदी। संवाद

फोटो 28 एमएएचपी 14 परिचय-गोली लगने से घायल राम उर्फ देवेश द्विवेदी। संवाद

फोटो 28 एमएएचपी 14 परिचय-गोली लगने से घायल राम उर्फ देवेश द्विवेदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed