{"_id":"6675cab7c35d70124805cc24","slug":"fertilizer-and-seed-samples-taken-from-14-shops-mahoba-news-c-225-1-mah1001-107276-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 14 दुकानों से लिए खाद-बीज के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 14 दुकानों से लिए खाद-बीज के सैंपल
Sat, 22 Jun 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
महोबा। कालाबाजारी व अमानक बीज की बिक्री की रोकथाम को लेकर कृषि विभाग की ओर से छापा मारकर अभियान चलाया। शुक्रवार को कृषि विभाग की तीन टीमों ने जिलेभर की 23 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 14 दुकानों से बीज के सैंपल भरे। सैंपल को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
चरखारी तहसील क्षेत्र में भूमि संरक्षण अधिकारी सर्वेश कुमार यादव व संतोष कुमार की टीम ने खाद-बीज की दुकानों में छापा मारा। वहीं कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में उप कृषि निदेशक डॉ. एकेएस यादव और देवेंद्र सिंह की टीम ने छापा मारा। इसके अलावा कृषि विभाग के सियाराम व संतोष कुमार ने दुकानों का निरीक्षण किया।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तीनों टीम ने जिले भर में खाद-बीज की 23 दुकानों को चेक किया। इस दौरान 14 दुकानों में उड़द, मूंग, धान आदि के बीज संदिग्ध मिलने पर उनके नमूने भरे गए।
विज्ञापन
इस दौरान चरखारी में दो और कुलपहाड़ में एक दुकान में खाद-बीज बिक्री के दस्तावेज न मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई और दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। दोबारा अभिलेख पूर्ण न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।