{"_id":"6a23219eec0451572205db9d","slug":"father-accused-of-murdering-son-arrested-and-sent-to-jail-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-125919-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बेटे की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बेटे की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के आनंदपुरा बड़ेरा गांव में शराब के नशे में मां को पीट रहे बेटे की हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
आनंदपुरा बड़ेरा निवासी नन्हेभाई (85) अपनी पत्नी रंभी व बेटे भगवत के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार की शाम शराब के नशे में भगवत अपनी मां को पीट रहा था। यह देख पिता ने विरोध किया। न मानने पर पिता ने पीछे से बेटे के सिर पर डंडे से हमला कर दिया था। इससे भगवत जमीन पर गिर गया था।
तब पिता ने पास में रखे पत्थर से भी सिर पर प्रहार कर दिया। इससे भगवत की मौत हो गई थी। मृतक की मां रम्भी की तहरीर पर पति नन्हेभाई के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने हत्या के आरोपी नन्हेभाई को शुक्रवार को गांव के बाहर बने यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के कब्जे से घटना में युक्त डंडा भी बरामद किया गया है।