फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers wrote letters with blood to PM and CM

Mahoba News: किसानों ने पीएम व सीएम को खून से लिखे खत

Wed, 13 Sep 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 13 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers wrote letters with blood to PM and CM
महोबा। पांच सूत्री मांगों को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले तहसील में 12 से अधिक गांवों के किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 33वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आठ से अधिक किसानों ने खून से खत लिखकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को डाक से भेजकर किसानों की समस्या बताई और मांगों का निस्तारण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन के बुंदेलखंड संगठन प्रभारी बालाजी के नेतृत्व में किसान नेता गुलाब सिंह राजपूत, विष्णु उदेहिया, सोनू महाराज, कृष्णा सेन, प्रद्युम्न यादव, जयपाल व प्रेम नारायण ने मंगलवार को खून से खत लिखा। पीएम व सीएम को भेजे पत्र में लिखा कि बुंदेलखंड पिछले कई सालों से दैवीय आपदाओं से पीड़ित है। जिससे किसान मरणासन्न हालत में पहुंच गया है। शासन से दी जाने वाली राहत राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत एक वर्ष से रुके क्लेम का किसानों को ब्याज सहित भुगतान किए जाने, एमएसपी पर खरीदी गई फसलों का ब्याज सहित भुगतान खातों में भेजने, चारों मंडी में खरीदी गई फसलों में की गई धांधली व खरीद में लगे फर्जी खसरों की जांच कराने, मटर का एमएसपी आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल करने और 85 गांवों में बुआई न हो पाने के कारणों को आपदा मानते हुए किसानों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। खून से खत लिखो कार्यक्रम में जुगुल किशोर, बृजपाल सिंह, प्रताप सिंह, ठाकुरदास, मनोहर सिंह, अमर सिंह, जगदीश प्रसाद, जयकरन, अरविंद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed