फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers union opened front against medical officer in charge

प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ किसान यूनियन ने खोला मोर्चा

Tue, 25 Feb 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers union opened front against medical officer in charge
महोबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में 15 वर्षों से तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ बुंदेलखंड किसान यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों से अभद्रता व बाहर से महंगी दवाएं लिखे जाने से नाराज पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड किसान यूनियन महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पाठक के नेतृत्व में अखिलेश रावत, सुशील खेवरिया आदि ने डीएम अवधेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सीएचसी पनवाड़ी में डॉ. केपी सिंह 15 वर्षों से प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि अस्पताल आने वाले मरीजों से अभद्रता की जाती है। कमीशनबाजी के चक्कर में बाहर से महंगी दवाएं मंगाई जा रही हैं। मरीजों के विरोध करने पर उनसे अभद्रता की जा रही है। ज्ञापन में बताया कि आपरेशन से कोई भी काम बिना पैसे के नहीं किया जाता है। कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे चिकित्सक के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने और 15 वर्षों जमे चिकित्सक का स्थानांतरण कराने की मांग की है। डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed