फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers standing in line since 3 am did not get fertilizer, there was uproar

Mahoba News: सुबह तीन बजे से लाइन में लगे किसानों को नहीं मिली खाद, हंगामा

Sun, 02 Nov 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 02 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers standing in line since 3 am did not get fertilizer, there was uproar
फोटो 01 एमएएचपी 23 परिचय-खाद के लिए समिति के बाहर हंगामा करते किसान। संवाद - फोटो : जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे ​शिक्षक संगठन के पदा​धिकारी। स्त्रोत: स्वयं।
पनवाडी (महोबा)। रबी सीजन के लिए खाद की किल्लत ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। ब्लॉक पनवाड़ी की साधन सहकारी समिति रूरीकलां में सुबह तीन बजे से लाइन में लगने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिली। इससे आक्रोशित किसानों ने समिति के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के मौजूद न होने से अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी भी मौके से खिसक गए। किसानों ने समितिकर्मियों पर मनमानी के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

रूरीकलां सहकारी समिति में शनिवार को भोर से ही किसान लंबी-लंबी कतारोंं में लग गए। सुबह 10 बजे समिति के कर्मचारी पहुंचे और महज आठ से दस बोरी खाद बांटकर वितरण बंद कर दिया। इससे किसान भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। किसान प्रीतम, श्याम सिंह, अहसान, बहादुर, दीनदयाल, क्रांति, आशारानी, दया रानी, वीरपाल, हरगोविंद, मानसिंह, प्रदीप राजपूत, शहीद अली आदि ने बताया कि सुबह तीन बजे से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिली। क्षेत्र के करीब 12 गांवों के किसानों को बिना खाद के ही खाली हाथ मायूस होकर वापस लौट गए। मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस व्यवस्था नहीं की गई। इससे अफरा-तफरी की स्थिति रही। उधर, एसडीएम कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि खाद की मात्रा सीमित होने की वजह से सभी किसानों को नहीं मिली। खाद की एक नई खेप आई है। जल्द ही सभी समितियों में खाद भेजकर किसानों को वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed