फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers received insurance money

किसानों को मिली बीमा राशि

Thu, 02 Apr 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers received insurance money
महोबा। दो साल से किसानों की बीमा राशि दिलाने की लड़ाई लड़ रहे पूर्व सांसद को आखिरकार सफलता मिल गई। अब बीमा कंपनियों ने जिले के 38,667 किसानों को 43 करोड़ रुपये की बीमा राशि दी गई। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में 42,432 किसानों ने 43,711 हेक्टेयर भूमि का फसल बीमा कराया था लेकिन बीमा कंपनी द्वारा किसानों को बीमित राशि तक नहीं दी गई है। इसकी शिकायत किसानों ने पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत से की थी। पूर्व सांसद ने सीएम से लेकर पीएम तक लिखापढ़ी की। इसके बाद उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दाखिल कर दी। उधर डीएम ने भी फसल का शत-प्रतिशत नुकसान दर्शा दिया था। डीएम एके तिवारी द्वारा नुकसान दर्शाए जाने और पूर्व सांसद द्वारा लिखापढ़ी किए जाने का असर यह हुआ कि 38,667 किसानों को 43 करोड़ रुपये की बीमा राशि उनके खातों में भेज दी गई है। पूर्व सांसद ने बताया कि अभी वह बीमा राशि से संतुष्ट नहीं है और न्यायालय में पैरवी करके सभी बीमित किसानों को बीमा कंपनी से बीमा राशि दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed