{"_id":"9906a01c876a8ce2ce880ae476fcc62f","slug":"farmers-have-to-pay-within-three-days-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन के अंदर हो किसानों का भुगतान : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन के अंदर हो किसानों का भुगतान : जिलाधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि जिन किसानों को अभी तक सूखा राहत का पैसा नही मिल पाया है। उनका पैसा तीन दिन के अंदर दे दिया जाए। हीलाहवाली करने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह शुक्रवार को तहसील सभागार में सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों को राहत राशि का पैसा भेजा गया है। लेकिन अभी तक किसानों तक यह राशि नही पहुंची। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंक अधिकारियों से किसानों को शीघ्र पैसा देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान लेखपालों ने बताया कि उनके द्वारा सभी बैंकों में चेक पहुंचा दी गई है। लेकिन बैंकों द्वारा इनका भुगतान नही किया जा रहा है। बैंक अधिकारी यह कर चेक लौटा रहे है, कि वह सही नही है। जिन चेकों में गल्तियां पाई गई उन्हें सुधार कर पुन: बैंकों को भेजा गया है। जिलाधिकारी को बताया गया कि सभी बैंकों में पिछला 13. 57 करोड़ रुपया पड़ा है। 18.60 करोड़ रुपया और भेजा गया है। इस तरह 31 करोड़ से अधिक रुपया बैंकों में पड़ा हुआ है। उन्होंने तीन दिन के अंदर इस राशि का वितरण किए जाने के निर्देश दिए है। बैठक में उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद रिजवान, तहसीलदार रामजी, व अग्रणी बैंक प्रबंधक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।