फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers did not get relief performance

राहत राशि न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Tue, 01 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers did not get relief performance
मुआवजा धनराशि आने के बाद भी किसानों को राहत चेक न मिलने से गुस्साएं किसानों ने मंगलवार को तहसील में नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर लेखपालों द्वारा राहत राशि वितरण की जा रही हीलाहवाली की जांच कर कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन

मालूम हो कि रबी की फसल ओलावृष्टि और अतिवृष्टि की भेंट चढ़ जाने से शासन ने राहत राशि मुहैया कराया था। जिसके लिए शासन ने चार माह पहले ही राहत राशि जिले में भेज दी थी। लेकिन लेखपालों की लापरवाही और तानाशाही के चलते आज तक कई गांव के किसानों को न तो चेकें मिलीं, और न ही उनके खातों में राहत राशि भेजी गई। लेखपालों द्वारा की जा रही मनमर्जी की शिकायतें भी किसान नेताओं ने कई बार जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से की है, लेकिन लेखपालों की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आ रहा है। मंगलवार को विकासखंड कबरई के लिलवाही और सिरसी गांव के कल्लू, रामदीन, शंकरलाल, देवीदीन, गयादीन, रमेश कुमार सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा किसानों ने तहसील पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने पत्र में बताया कि लेखपाल राहत राशि देने के नाम पर टालमटोल नीति अपना रहे हैं। कभी खातों में पैसा भेजने की बात कहकर टिरका दिया जाता है, जिससे किसान दिन-दिन भर बैंक में लाइन लगाकर पैसा चेक करते हैं,  लेकिन अभी तक किसानों के खातों में राहत राशि नहीं आई है।  इससे गुस्साए किसानों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed