फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers adamant on demand of resignation of Union Minister

केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर किसान संगठनों ने सौंपे ज्ञापन

Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers adamant on demand of resignation of Union Minister
एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंपते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
कबरई/श्रीनगर। लखीमपुर खीरी कांड को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर किसानों के आंदोलन के चलते प्रशासन सतर्क रहा। शनिवार को जगह-जगह पुतला फूंकने व अन्य कार्यक्रमों को लेकर किसानों ने रूपरेखा बनाई लेकिन पुलिस प्रशासन के मौके पर पहुंचने से किसान पुतला दहन नहीं कर सके। किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर किसानों की हत्या के दोषी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कांड को लेकर भाकियू के पदाधिकारियों ने किसान संयुक्त मोर्चा के साथ शनिवार को प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का पुतला फूंकने की योजना तैयार की थी। सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह एसडीएम मोहम्मद अवेश व सीओ रामप्रवेश राय राजेंद्र नगर स्थित भाकियू जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के घर पहुंच गए और पुतला नहीं जलाने दिया। बाद में जिलाध्यक्ष ने खम्हरिया गांव में किसानों के साथ बैठक कर एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंपे। जिसमें लखीमपुर खीरी में किसानों के हत्या के आरोपी आशीष मिश्र के पिता केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टैनी को तत्काल मंत्री पद से हटाए जाने और घायल व मृतक के परिवार को उचित न्याय दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर हरिहर दीक्षित, रामआसरे शुक्ल, दीपक तिवारी, सुखलाल वर्मा, विनोदनी तिवारी, अंजू भारती समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीनगर संवाद के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस किसान नेता बृजेश तिवारी के घर पहुंच गई। पुलिस ने किसान नेता के घर की घेराबंदी कर ली और नजरबंद कर दिया। जिससे मंत्री का पुतला नहीं फुंक सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed