फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer who went to graze cattle died by drowning in the pond

Mahoba News: मवेशी चराने गए किसान की तालाब में डूबकर मौत

Tue, 27 Aug 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 27 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer who went to graze cattle died by drowning in the pond
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में मवेशी चराने गए किसान की तालाब में डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने कई घंटे ढूंढा लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को किसान का शव तालाब में उतराता मिला।
विज्ञापन

कस्बे के नेताजी वार्ड निवासी किसान मूरत सिंह यादव (58) खेती-किसानी के साथ पशुपालन करता था। रविवार को वह मवेशी चराने बड़े तालाब के किनारे गया था। मवेशी तालाब के पानी में उतर गए तो उन्हें निकालने के लिए किसान तालाब में गया, लेकिन गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन करते हुए पुलिस को सूचना दी। तालाब किनारे जूते और कपड़े रखे होने पर किसान के तालाब में डूबने की आशंका हुई। तब गोताखोरों को बुलाया गया। चार घंटे तक खोजने के बाद भी किसान का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मूरत सिंह का शव तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed