{"_id":"57c5c3e94f1c1b453b2cb14f","slug":"farmer-shock-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" कर्जदार किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जदार किसान की सदमे से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली चरखारी के ग्राम अकठौंहा में किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान पर साहूकारों का दो लाख रुपये कर्ज था। बेटी की शादी के लिए लिया गया कर्ज न अदा कर पाने से वह परेशान था। सूखी की वजह से चार साल से पैदावार नहीं हुई थी। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम अकठौंहा निवासी राकेश (55) पुत्र रामाधीन के पास
सात बीधे खेती थी। सूखे से पैदावार नहीं हुई थी। सोमवार की रात किसान राकेश खाना खाने के बाद लेटने जा रहा था तभी अचानक सदमा लगने से वह जमीन पर गिर गया। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बेटे जय सिंह ने बताया कि दो साल पहले ही बड़ी बहन संगीता की शादी हुई थी। इसके लिए
साहूकारों से कर्ज ले रखा था। कर्ज की अदायगी को लेकर पिता परेशान रहते थे। साथ ही छोटी बहन सोनिया के हाथ पीले करने की चिंता भी उन्हें सता रही थी। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।