{"_id":"601303a88ebc3e08b83175a7","slug":"farmer-killed-in-a-fierce-clash-of-bikes-mahoba-news-knp60855621","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की जोरदार भिड़ंत में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की जोरदार भिड़ंत में किसान की मौत
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। राठ-गौरहारी मार्ग में बाइकों की भिड़ंत में एक किसान की मौत हो गई। उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगा होने पर बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोट आईं।
कोतवाली चरखारी के गौरहारी गांव निवासी गनेश (50) पुत्र गरीबदास अहिरवार बुधवार की देर शाम बाइक से खेत जा रहा था। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में गनेश गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरी बाइक में सवार अक्ठौंहा निवासी गनेशी को चोट आईं।
गंभीर हालत में किसान को सीएचसी चरखारी ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पर झांसी ले जाते समय गनेश की रास्ते में मौत हो गई। चौकी प्रभारी शिवरतन गुप्ता ने घटनास्थल की जांच की और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोट आईं, जिसकी वजह से जान चली गई।
विज्ञापन
परसाहा गांव निवासी राकेश सिंह (26) बाइक से महोबा आ रहे था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह अंबेडकर नगर निवासी राजाबाबू (20), कुलपहाड़ निवासी लखन व महतवानापुरा निवासी विनय शर्मा अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। सभी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।