{"_id":"59ecd6694f1c1b8d698b7085","slug":"farmer-get-a-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"1,862 किसानों को 10.04 करोड़ के सौंपे कर्ज माफी प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1,862 किसानों को 10.04 करोड़ के सौंपे कर्ज माफी प्रमाण पत्र
महोबा
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
किसान को प्रमाण पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुंदेलखंड की धरती पर मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार महोबा आए योगी आदित्यनाथ ने 1,862 किसानों को 10.04 करोड़ के कर्ज माफी प्रमाण पत्र सौंपे। सीएम ने एक दर्जन किसानाें को प्रमाण पत्र दिए।
प्रदेश सरकार द्वारा लघु व सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्जमाफ किया गया था। रविवार को गोवर्द्धन्नाथ मेला प्रांगण में आयोजित कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में किसानों की भारी भीड़ जुटी।
प्रशासन ने 1,862 किसानों की सूची मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराई। हरिश्चंद्र पुन्नियां, सिद्वगोपाल करहराखुर्द, शिवहार के दुर्गाप्रसाद, गोरखा के देव सिंह, धर्म दास सोहजना सहित तमाम किसान मुख्यमंत्री के हाथों कर्जमाफी का प्रमाण पत्र पाकर खुशी से फूले नहीं समाए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों द्वारा कुछ गांवों को खुले में शौच से मुक्त बनाने का अहम प्रयास करने वाले आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर बुलाकर उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।
विकासखंड कबरई के ग्राम बीलादक्षित निवासी संतराम व राजेंद्र सिंह, लमौरा की प्रधान पार्वती देवी, बसौठ प्रधान कपिल तिवारी, जतौरा प्रधान छत्रपाल सिंह आदि को स्मृति चिंह और प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री ने सौंपे।
ऋणमोचन प्रमाण पत्र वितरण के बाद 40 बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन प्रमाण पत्र दिए गए। अब विभाग प्रमाण पत्र धारकों को शीघ्र ही नि:शुल्क प्रमाण पत्र देगा। चरखारी की मत्थी, रामबाई, गोमती, कुलपहाड़ की श्यामबाई व बती को सीएम ने प्रमाण पत्र सौंपे। इसी तरह भानुप्रताप, मोहन, राजू, कमला आदि को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र दिए गए।