फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer dies of snakebite while grazing goats in the field.

Mahoba News: खेत में बकरी चराने गए किसान की सर्पदंश से मौत

Wed, 24 Jun 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies of snakebite while grazing goats in the field.
महोबा। थाना श्रीनगर के सिजवाहा गांव में खेत में बकरी चरा रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से परिजन में चीख-पुकार मच गई। वहीं दूसरी घटना में युवक को सर्प के डंसने पर परिजन ने सांप को मार डाला और जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में मृत सांप दिखाते हुए परिजन बोले कि डॉक्टर साहब इसी ने युवक को डसा है इलाज कीजिए।
विज्ञापन


सिजवाहा गांव निवासी कल्लू राजपूत (50) पांच बीघा भूमि में खेती-किसानी के साथ बकरी पालन करता था। मंगलवार की शाम वह खेत में बकरियां चरा रहा था। तभी पैर में किसी सांप ने डस लिया जिससे वह अचेत होकर गिर गया। आसपास गुजर रहे किसानों ने सूचना परिजन को दी। परिजन अचेत अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भतीजे अजेंद्र ने बताया कि बकरियां चराते समय सांप के डसने से चाचा की मौत हुई है।
विज्ञापन


उधर, कस्बा कुलपहाड़ निवासी पिंटू (32) रात को दुकान से सामान लेने जा रहा था। रास्ते में किसी सांप ने पैर में डस लिया। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाए। इमरजेंसी में तैनात डॉ. दीपक ने बताया कि परिजन मरे हुए सांप के साथ युवक को जिला अस्पताल में लाए थे। युवक का उपचार किया गया है। हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed