फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   fande par Jhooli

मकान के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला शिक्षक की पत्नी का शव

Mon, 21 Dec 2020 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
fande par Jhooli
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बे के अशोक नगर में शिक्षक की पत्नी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर गला दबाकर हत्या के बाद फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के अनिल कुमार कुशवाहा जूनियर हाईस्कूल भुजपुरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी पत्नी हेमलता (32) व दो पुत्र हर्ष और नैतिक के साथ मकान में रहते हैं। शिक्षक ने बताया कि रविवार की रात वह परिवार समेत कमरे में सो रहे थे, तभी पत्नी ने दूसरे कमरे में जाकर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब बिस्तर से हेमलता को गायब देखा तो दूसरे कमरे के दरवाजे अंदर से बंद मिले और हेमलता का फांसी पर लटकता शव मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने दरवाजे की कुंडी काटकर शव नीचे उतारा और मायके पक्ष को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता लालदिवान निवासी छतरपुर ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 11 वर्ष पहले अनिल कुमार के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। उधर, थानाध्यक्ष पनवाड़ी विनोद कुमार यादव का कहना है कि जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed