{"_id":"61cca67f7247016ab3182479","slug":"fair-rate-seller-sued-in-black-marketing-of-ration-mahoba-news-knp6724591103","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी में उचित दर विक्रेता पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की कालाबाजारी में उचित दर विक्रेता पर मुकदमा
विज्ञापन
कुलपहाड़/बेलाताल। सरकारी राशन की कालाबाजारी व अनियमितता पर कैथोरा गांव की उचित दर विक्रेता के खिलाफ थाना अजनर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सरकारी राशन की दुकान पहले ही निलंबित की जा चुकी है।
ब्लॉक जैैतपुर की ग्राम पंचायत कैथोरा में भारती देवी के नाम सरकारी राशन की दुकान आवंटित है। 26 दिसंबर को इसी राशन दुकान का गेहूं व चावल अवैध तरीके से ऑटो में रखकर मध्यप्रदेश के नौगांव भेजा जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर अजनर थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर आटो से दस बोरी गेहूं व पांच बोरी चावल बरामद किया। एसडीएम स्वेता पांडेय के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई।
खंड विकास अधिकारी गौरव पांडेय व पूर्ति निरीक्षक राजेश वर्मा सरकारी राशन दुकान की मौके पर पहुंच जांच की। जिसमें गरीबों के लिए आने वाले राशन में भारी अनियमितता पाई गईं।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक ने अजनर थाने में उचित दर विक्रेता भारती देवी व आटो चालक उमाशंकर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।