फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fair price shop dealers will not distribute food grains until their commission is increased.

Mahoba News: कमीशन वृद्धि न होने तक कोटेदार नहीं करेंगे खाद्यान्न वितरण

Tue, 04 Aug 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fair price shop dealers will not distribute food grains until their commission is increased.
महोबा। कमीशन वृद्धि को लेकर सरकारी राशन विक्रेता आंदोलित हैं। मंगलवार को कोटेदारों ने कलक्ट्रेट पहुंच विरोध जताया। बाद में माह अगस्त के खाद्यान्न वितरण को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांगों का निस्तारण कराने की बात कही।
विज्ञापन

फेयर प्राइस शॉप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र चौरसिया, महेंद्र कुमार, शोभारानी, ओमप्रकाश, निसार, भगवानदास, पंकज, रामदेवी, संतोष, दिनेश कुमार आदि ने डीएसओ एपी सिंह को सौंपे ज्ञापन साैंपा। बताया कि प्रदेश आह्वान पर 28 जुलाई को लखनऊ से पैदल मार्च करते हुए विधानसभा घेराव किया गया था।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में उच्चाधिकारियों ने कमीशन बढ़ोतरी के लिए मौखिक आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जब तक कमीशन वृद्धि की आधिकारिक घोषणा लिखित रूप से नहीं दी जाती है तब तक माह अगस्त का राशन वितरण जिले में पूर्णत बंद रखने का निर्णय लिया गया है। न्होंने जिला के कोटेदारों से वितरण बंदी का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed