फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Extra classes for students who are weak in studies

Mahoba News: पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं

Thu, 23 Oct 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Extra classes for students who are weak in studies
महोबा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अब राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को मेधावी बनाने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए सीखो-आगे बढ़ो योजना के तहत हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में विषयवार अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन होगा।
विज्ञापन

उपचारात्मक शिक्षा योजना के तहत इसका मुख्य उद्देश्य गणित, विज्ञान व अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों में विद्यार्थियों की समझ को मजबूत बनाना है। जिले में 34 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षण सत्र 2025-26 में सीखो-आगे बढ़ो योजना लागू की गई है। इसके तहत कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर अलग-अलग विषयों की कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

योजना के तहत 25 प्रतिशत विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें वह छात्र शामिल होंगे जो बीमारी, अनुपस्थिति या आत्मविश्वास की कमी के कारण पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं। कक्षा नौ और 10 के लिए विज्ञान, गणित, हिंदी व अंग्रेजी विषयों की विशेष कक्षाएं लगेंगी, जबकि कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को गणित, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व जीव विज्ञान विषयों में अतिरिक्त मार्गदर्शन दिया जाएगा। पढ़ाई पूरी होने के बाद विद्यार्थियों का मूल्यांकन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा और प्रत्येक छात्र की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस देवेंद्र कुमार का कहना है कि इस योजना के तहत कमजोर छात्रों की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त कक्षाओं में पढ़ाया जाएगा। ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों में सीखने की इच्छा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed