फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Explosive material caused a blast in a room, crusher plant seized

Mahoba News: विस्फोटक पदार्थ से कमरे में हुआ था ब्लास्ट, क्रशर प्लांट सीज

Sat, 06 Jun 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Explosive material caused a blast in a room, crusher plant seized
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के गुगौरा गांव के बाहर क्रशर प्लांट के पास बने कमरे में बृहस्पतिवार की शाम तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट की सच्चाई जांच में सामने आई है। एसी फटने से विस्फोट होने और श्रमिक की मौत व मुनीम के घायल होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस, प्रशासन और खनिज विभाग की जांच में पहाड़ में खनन के लिए उपयोग होने वाले विस्फोटक पदार्थ से विस्फोट होने की पुष्टि हुई। खनिज विभाग के मानचित्रकार की तहरीर पर क्रशर संचालक समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं क्रशर प्लांट को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


गुगौरा गांव के बाहर बुंदेलखंड इंफ्रा प्राईवेट लिमिटेड के नाम से क्रशर प्लांट संचालित है। बृहस्पतिवार की शाम क्रशर प्लांट के पास बने कमरे में मुनीम व एक श्रमिक बैठा था। तभी तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने घटनास्थल पहुंच जांच की थी। तेज धमाके से विस्फोट होने पर श्रमिक प्रखर कुशवाहा निवासी धरौन की मौत हो गई थी जबकि मुनीम लालाराम निवासी पठानपुरा को सीएचसी से झांसी रेफर किया गया था। एसी फटने से विस्फोट होने की जानकारी क्रशर संचालक ने दी थी। देर रात डीएम गजल भारद्वाज, एसपी शशांक सिंह व खनिज विभाग की टीम ने घटनास्थल पहुंच बारीकी से जांच की। घटनास्थल को टेपिंग कर सील किया गया।
विज्ञापन


खनिज विभाग के मानचित्रकार अरविंद कुमार गुप्ता ने थाना पनवाड़ी में तहरीर देकर बताया कि बुंदेलखंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड प्लांट मोहित राजपूत और चार अन्य के नाम पर दर्ज है। ब्लास्ट की मौके पर जांच में पाया गया कि क्रशर प्लांट से 800 मीटर की दूरी पर इन्हीं के नाम पर पहाड़ खनन का पट्टा है। जहां से विस्फोट कर कच्चा माल क्रशर प्लांट में लाया जाता है। खनन पट्टे में विस्फोट के लिए अवैध तरीके से विस्फोट सामग्री क्रशर प्लांट में बने कमरे में रखी गई जिसमें विस्फोट होने से घटना हुई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मोहित राजपूत व चार अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, खनिज अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed