फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Explanation sought from SDO on negligence

लापरवाही पर एसडीओ विद्युत से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 23 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from SDO on negligence
चरखारी (महोबा)। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के निदेशक इंजी. एस के गुप्ता ने रविवार को विद्युत वितरण उपखंड चरखारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लाइनों की क्षति व हाई रीडिंग बिल आने पर एसडीओ विद्युत हिमांशु यादव से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने चरखारी में निर्माणाधीन कार्यशाला की प्रगति रिपोर्ट देखी। नए पावर हाउस का निर्माण होने के बाद भी शुरू न होने का कारण पूछा। इस पर अधिशासी अभियंता पीयूष कुशवाहा ने बताया कि अभी अधिभार अंडरलोड है। सिंचाई के सीजन से पहले ही नया पावर हाउस शुरू करा दिया जाएगा। निदेशक ने कहा कि यदि बिलों में कोई अनियमितता है तो संशोधित कराते हुए बिल जमा कराएं।
विज्ञापन

कस्बे के गोलाघाट में लाइन के नीचे जाल बिछाने के निर्देश दिए। भाजपा नेता दीपक गुरुदेव ने अवर अभियंता के अपने क्षेत्र में न रहने की शिकायत की। जिस पर निदेशक ने अवर अभियंता को दस दिन के अंदर चरखारी में ही आवास लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed