फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Expected to complete the target from wheat bumper yield

गेहूं की बंपर पैदावार से लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद

Tue, 16 May 2017 10:18 PM IST
महोबा
महोबा Updated Tue, 16 May 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Expected to complete the target from wheat bumper yield
खरीद केंद्र में चल रही गेहूं की खरीद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
जिले में गेहूं खरीद का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इस बार जिले में 36 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अभी तक 22 हजार एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। अभी एक माह का समय बाकी है। इससे गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है।


जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद का काम शुरू हुआ था। शुरूआती दौर में 36 क्रय केंद्रों से गेहूं खरीद शुरू की गई थी। हालांकि बाद में पांच केंद्र और बढ़ा दिए गए। गेहूं का उचित समर्थन मूल्य मिलने से किसानाें की क्रय केंद्रों में आमद होती रही। श्ुारूआती दौर में पल्लेदारी अधिक मांगने व कुछ केंद्रों में किसानों का शोषण किए जाने की शिकायतें मिली। इस पर जिला प्रशासन के अलावा विभागीय अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन


मई माह के पहले सप्ताह में किसानों को गेहूं बेचने के लिए दो से तीन दिन का इंतजार भी करना पड़ा। गेहूं की बंपर खरीद होने से तमाम केंद्रों में सैकड़ाें कुंतल गेहूं खुले में रखा है। जिले में 36 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष अभी तक करीब 60 फीसदी गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह काम 15 जून तक चलेगा। इस बार खरीद का लक्ष्य पूरा होने का अधिकारी दावा कर रहे है। क्रय केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल व छाया की भी व्यवस्था की गई है। ताकि केंद्र में गेहूं बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।


शासन के निर्देश पर किसानों को गेहूं का उचित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए जिले में 41 क्रय केंद्र बनाए गए है। पीसीएफ के 33, विपणन शाखा के पांच, कर्मचारी कल्याण निगम के दो और एफसीआई का एक गेहूं खरीद केंद्र बनाया गया है।


जिले में गेहूं की बंपर पैदावार होने से खरीद केंद्राें में किसानों की भीड़ जुट रही है। नंबर लेने के बाद दो से तीन दिन में किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। केंद्रों में सैकड़ों कुंतल गेहूं रखने की जगह नहीं है। इससे बोरों में भरा गेहूं खुले में पड़ा है। हालांकि विभाग 70 फीसदी गेहूं गोदामों में पहुंचाने का दावा कर रहा है।

जिले में लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद होने की पूरी उम्मीद है। अभी तक 60 फीसदी गेहूं खरीदा जा चुका है। केंद्रों में भरपूर मात्रा में वारदाना है। केंद्र आने वाले किसानों का गेहूं खरीदे जाने के निर्देश दिए गए है। समय- समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी जा रही है। यदि कही खुले में गेहूं पड़ा है तो उसे तत्काल गोदाम में पहुंचाया जाएगा।

                        बलराम राजपूत
                   जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed