फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Examinars checks the Examination centers

परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं परखीं

Thu, 20 Feb 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Examinars checks the Examination centers
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं। गुरुवार को दोनों पालियों में पंजीकृत 12,363 परीक्षार्थियों में से 11,707 उपस्थित हुए, जबकि 656 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। पर्यवेक्षक व डीआईओएस की टीम ने एक दर्जन परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान कक्ष निरीक्षकों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के 30 परीक्षा केंद्रों में बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराई जा रहीं हैं। गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान व इंटरमीडिएट के चित्रकला का प्रश्नपत्र कराया गया। गेट पर सघन तालाशी के बाद छात्र-छात्राओं को कक्षों में प्रवेश दिया गया। गृहविज्ञान में पंजीकृत 4,440 परीक्षार्थियों में 244 अनुपस्थित रहे। इसी तरह चित्रकला प्रश्नपत्र में पंजीकृत 3,114 छात्र छात्राओं में 204 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिभएट के भौतिक विज्ञान, भूगोल व ट्रेड का प्रश्नपत्र हल कराया गया। जिसमें पंजीकृत 4,809 छात्र छात्राओं में से 4,601 उपस्थित हुए जबकि 208 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक रतन सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह ने कबरई ब्लाक के एक दर्जन परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर व्यवस्थाएं परखी। सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षाएं होती मिलीं। एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed