{"_id":"69ed09b58b4f9b020c0c2d64","slug":"even-after-three-years-land-for-ayurveda-hospital-not-yet-acquired-mahoba-news-c-225-1-mah1001-124656-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तीन साल बाद भी नहीं मिली आयुर्वेद अस्पताल के लिए जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तीन साल बाद भी नहीं मिली आयुर्वेद अस्पताल के लिए जमीन
विज्ञापन
महोबा। शहर में प्रस्तावित 50 बेड के आयुर्वेद अस्पताल का निर्माण जमीन के अभाव में लटक गया है। तीन साल का समय बीतने के बाद अभी तक जमीन की तलाश पूरी नहीं हो सकी। इससे आयुर्वेद पद्धति से इलाज कराने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है।
शहर में 50 बेड का अस्पताल तैयार किए जाने को लेकर तीन साल पहले जिला आयुष समिति की ओर से निर्देश दिए गए थे। प्रस्तावित अस्पताल में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मरीजों का एक ही स्थान पर उपचार किया जाना है। साथ ही गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को भर्ती करने की भी सुविधा होगी। अस्पताल के निर्माण के लिए करीब एक एकड़ जमीन की जरूरत है। जमीन के अभाव में शहर में 50 बेड के आयुर्वेद अस्पताल का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
आयुष मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमित देवरिया का कहना है कि 50 बेड के आयुर्वेद अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन की तलाश जारी है। हालांकि अभी जमीन नहीं मिली है। शहर अथवा शहर के आसपास जमीन मिलने पर आयुर्वेद अस्पताल का निर्माण हो सकेगा।