चरखारी (महोबा)। बुंदेलखंड का कश्मीर कहे जाने वाले चरखारी नगर में पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है। अब गुलमर्ग में लोग नौका विहार, सेल्फी प्वाइंट का आनंद ले सकेंगे। रविवार को कोठी ताल में स्थित टापू में पं दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण, 110 फीट ऊंचा तिरंगा , सेल्फी प्वाइंट, नौका विहार का लोकार्पण मुख्य अतिथि सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक ब्रजभूषण राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन चक्रपणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सांसद ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि को देखते हुये मंगल गढ़ किले को खुलवाने का हर संभव प्रयास करूंगा। जेपी अनुरागी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये हर संभव प्रयास करूंगा इस दौरान सौरभ तिवारी, योगेश मिश्रा, नीरज गुप्ता, रजनीश गुप्ता, ईओ केके सोनकर, सभासद मनोज पाठक, अनिल सोनी समेत नगर के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

नौका विहार का आनंद लेते लोग- फोटो : MAHOBA