फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   encroachers

अतिक्रमणकारियों पर गरजा बुलडोजर

Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
encroachers
चरखारी (महोबा)। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को तहसील व नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे कब्जा जमाए पटरी दुकानदारों को हटाया गया। तहसीलदार ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि यदि सड़क किनारे दोबारा अतिक्रमण मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार चरखारी परशुराम पटेल के नेतृत्व में नायब तहसीलदार मनीष सिंह व नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक अय्यूब खान की मौजूदगी में पालिका कर्मियों ने अतिक्रमण अभियान चलाया। मंडी तिराहे से पचराहा तक पालिका का बुलडोजर गरजा।
विज्ञापन

सड़क किनारे चाय की गुमटियों के अलावा पक्के निर्माण भी ढहाए गए। अभियान के दौरान दुकानदारों में खलबली मच गई। तमाम दुकानदार स्वयं अपना-अपना सामान समेटकर चले गए। तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमण अभियान लगातार जारी रहेगा। सड़क किनारे कब्जा करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed