{"_id":"5786809f4f1c1b1b0813f0a2","slug":"employment-of-the-unemployed-receiving-facial-bloom","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार पाकर बेरोजगारों के चेहरे खिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार पाकर बेरोजगारों के चेहरे खिले
अमर उजाला महोबा
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
साक्षात्कार में मौजूद छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के बेरोजगार छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए बुधवार को कौशल विकास मिशन व सेवा योजन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में लुधियाना, अहमदाबाद, लखनऊ सहित आठ कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में 350 बेरोजगार युवक युवतियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। मेले में आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। रोजगार मेले में कंपनियों के अधिकारी डीएस मौर्या, सीपी श्रीवास्तव, सत्यम सक्सेना आदि ने छात्र-छात्राओं के साक्षात्कार लिए।
टाटा मोटर्स अहमदाबाद में 10, आई इलेक्ट्रानिक्स में 20, शिव शक्ति बायोटेक में 15, वर्धमान में 17, बीपीओ अमर टेक में आठ, सारांश ग्रुप में 40, टाटा मोटर्स महोबा में पांच अभ्यर्थियों सहित करीब 150 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। रोजगार मेले में सेवा योजन अधिकारी राममूर्ति, जिला समन्वयक/पीसीटीआई के मैनेजर विनय मिश्रा, एमआईएस के मैनेजर अरुणेंद्र कुमार शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, अवधेश तिवारी, अनिल कुमार, राम प्रसाद, गयाप्रसाद आदि रहे।