{"_id":"58a4918e4f1c1bcc57d83c90","slug":"electrification-of-the-trains-will-run-faster","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतीकरण होने से तेज रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतीकरण होने से तेज रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
विद्युतीकरण के लिए रेलवे स्टेशन के पास एकत्र सामग्री।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी मानिकपुर रेल लाइन पर विद्युतीकरण के लिए बजट में 130 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया गया है। तीन साल में कार्य कराए जाने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके बाद तेज रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। विद्युतीकरण कराने के लिए ठेकेदार ने सामग्री जुटानी शुरू कर दी है।
झांसी से मानिकपुर और खैरार जंक्शन से भीमसेन कानपुर तक रेल लाइन पर अब जल्द ही विद्युतीकरण होने के आसार बढ़ गए है। 2017-18 के रेल बजट में 130 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए है। साथ ही दिसंबर 2019 तक विद्युतीकरण के कार्य को पूरा किए जाने की समय सीमा भी निर्धारित की गई है।
झांसी से मानिकपुर तक सिंगल लाइन है। खैरार जंक्शन से भीमसेन तक भी सिंगल लाइन है। इन दोनों लाइनों केै दोहरीकरण के लिए 2016-17 के रेल बजट में घोषणा कर दी गई थी। राष्ट्रीय रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद पुखरायां ने बताया कि मौजूदा समय में सिंगल लाइन बिछी है। उस पर विद्युतीकरण का कार्य कराए जाने की रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई है। रेल लाइन में विद्युतीकरण होने ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेंगी।