{"_id":"57a8c4a04f1c1bb661ee48dd","slug":"electricity-was-not-yet-69-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 सालों में अब तक नहीं मिली बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 सालों में अब तक नहीं मिली बिजली
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर आक्रोश जताते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतौली की पंचायत रतौली पुरवा में एक साल पहले विभाग ने विद्युत पोल तो लगा दिए। लेकिन लाइन आज तक नहीं खींची गई। इससे अंधेरे में जिंदगी गुजारने को मजबूर ग्रामीणों ने सोमवार को बच्चों के साथ प्रदर्शन कर डीएम को शिकायत सौंपी। साथ ही ऐलान किया कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। हैरत की बात
यह है कि आजादी के 69 साल होने के बाद भी इस गांव को बिजली की रोशनी नहीं मिली। रतौली पुरवा में चार सौ से अधिक ग्रामीण निवास करते हैं लेकिन आजादी के बाद से अब तक यहां बिजली की रोशनी नहीं पहुंच सकी। कई बार प्रदर्शन व ज्ञापन दिए जाने के बाद एक वर्ष पहले बिजली विभाग ने पोल लगवाए थे। तब ग्रामीणों को गांव में बिजली आने की उम्मीद
जगी थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने अभी तक लाइन नहीं खिंचवाई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। सोमवार को धन सिंह, सीताराम, नत्थू, भरोसी, देवेंद्र सिंह, मकरन, दयाराम, विवेक, घसीटा, संतू अहिरवार आदि ने डीएम वीरेश्वर सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट है।