फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Electricity of 90 villages could not be restored even after 36 hours

Mahoba News: 36 घंटे बाद भी नहीं बहाल हो सकी 90 गांवों की बिजली

Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 90 villages could not be restored even after 36 hours
पनवाड़ी (महोबा)। मूसलाधार बारिश का पानी पावर हाउस पनवाड़ी और महोबकंठ में घुसने से मशीनें ठप हो गईं। 36 घंटे बाद भी 90 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। आपूर्ति कब बहाल होगी, इसका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन से झमाझम बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह जलभराव होने पर पावर हाउस पनवाड़ी और महोबकंठ में पानी भरने से मशीनें ठप हो गई। शनिवार शाम तक पानी की निकासी नहीं हो सकी। पावर हाउस से जुड़े पनवाड़ी, देवगनपुरा, अलीपुरा, कोहनिया, जमाला, महुआ, बिजरारी, महोबकंठ, तेलीपहाड़ी, कनकुआं, दिदवारा, बैंदो, चौका समेत 90 से अधिक गांवों में 36 घंटे से बिजली गुल है। रामप्रकाश, दिलीप, मनोहर आदि ने बताया कि बिजली न आने से वह मोबाइल भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। बिजली कब आएगी यह कोई नहीं बता रहा है। दो दिन से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित है। उधर, बिजली विभाग के अवर अभियंता ईश्वर सिंह का कहना है कि पावर हाउस में पानी सूखने पर ही आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed