फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Elderly woman dies of snakebite; grandson in critical condition.

Mahoba News: सर्प के डसने से वृद्धा की मौत, नाती की हालत गंभीर

Mon, 20 Jul 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies of snakebite; grandson in critical condition.
महोबा/महोबकंठ। थाना महोबकंठ के दिदौरा गांव में रविवार की रात घर पर जमीन में लेटे दादी-नाती को सर्प ने डस लिया। इससे दादी की मौत हो गई जबकि नाती की हालत गंभीर होने पर सीएचसी पनवाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

दिदौरा निवासी रजनिया (72) नाती रमजान (6) के साथ रात के समय जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। देर रात सर्प ने दोनों को डस लिया। चीख-पुकार सुन अन्य परिजन जाग गए। अचेत अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया जबकि रमजान को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरजी शंखवार ने बताया कि महिला मृत अवस्था में थी जबकि बच्चे की हालत गंभीर थी। प्रथम दृष्टया मामला किसी जहरीले कीड़े के काटने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed