{"_id":"6a0f50b3cd595f90d704ad6f","slug":"elderly-mans-body-found-in-a-locked-house-son-suspected-of-murder-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-125462-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बंद मकान में मिला वृद्ध का शव, बेटे पर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बंद मकान में मिला वृद्ध का शव, बेटे पर हत्या की आशंका
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला भीतरकोट में एक मकान के अंदर वृद्ध का शव संदिग्ध हालात में मिला। शव तीन से चार दिन पुराना माना जा रहा है। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। मृतक के नाती ने चाचा पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मोहल्ला भीतरकोट निवासी जगदीश (65) अपने बेटे सुरेंद्र (40) के साथ रहता था जबकि सुरेंद्र की पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। बृहस्पतिवार को जगदीश के मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोरियों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मकान से जगदीश का शव बरामद हुआ। जो तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका जताई गई।
मृतक के नाती प्रदीप ने बताया कि जगदीश का बेटा सुरेंद्र शराब पीकर पिता से विवाद करता था। चार दिन पहले भी विवाद व मारपीट की गई थी। चार दिन से सुरेंद्र घर से लापता है। आशंका जताई कि सुरेंद्र ने ही पिता की हत्या की है। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।