फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Education

10 करोड़ से बनेगा महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय

Tue, 12 Jan 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Education
महोबा। कई दशक से शहर में चली आ रही राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की मांग अब पूरी होने जा रही है। वर्ष 2021 की शुरुआत में ही वीर आल्हा ऊदल की नगरी महोबा को महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सौगात मिल जाएगी। 10 करोड़ की लागत से बनने वाले इस डिग्री कॉलेज की इमारत तैयार किए जाने को लेकर कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के छतरपुर रोड पर वन विभाग कार्यालय के बगल में 7,640 मीटर जमीन आवंटित हो गई है। सीएनडीएस के इंजीनियर एक सप्ताह में इसका डीपीआर तैयार कर लेंगे।
विज्ञापन

महिला डिग्री कालेज की मांग शहर में लंबे समय से चली आ रही है। यहां एक भी राजकीय महिला महाविद्यालय नहीं है। ऐसे में बालिकाओं को उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही को-एजुकेशन वाले कॉलेजों में दाखिला लेने को मजबूर होना पड़ता है। छात्राओं की यह समस्या अब दूर होने वाली है। इसके लिए अल्पसंख्यक विभाग की एमएसडीपी (बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम) के तहत महोबा शहर में महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय बनाए जाने को हरी झंड़ी मिल गई है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि महोबा में महिला महाविद्यालय के निर्माण को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी और विधायक सदर राकेश गोस्वामी संजीदा हैं। छतरपुर रोड पर वन विभाग कार्यालय के बगल में पड़ी जिस जमीन को 28 नवंबर 2020 को महिला डिग्री कॉलेज के लिए आवंटित किया गया था। यह जमीन विवादित थी। हालांकि, जिला प्रशासन ने अपने स्तर से मामला सुलटा दिया है। राजस्व विभाग का कहना है कि अब इस जमीन में कोई विवाद नहीं है। हालांकि, अल्पसंख्यक विभाग राजस्व विभाग से जमीन को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र लेगा। इस समय सीएनडीएस के इंजीनियर कॉलेज के निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार कर रहे हैं। एक सप्ताह में डीपीआर तैयार होने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed